[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट : सोना ₹3,650 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती; आलू-प्याज के दाम भी पड़े नरम!

कैमूर सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट : सोना ₹3,650 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती; आलू-प्याज के दाम भी पड़े नरम!

0
कैमूर सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट : सोना ₹3,650 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती; आलू-प्याज के दाम भी पड़े नरम!

KAIMUR NEWS : भभुआ सदर (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट):कैमूर जिले में मांग और बाजार की परिस्थितियों के कारण सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. रविवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, मंडियों में आलू और प्याज के दाम भी नरम पड़े हैं, जबकि लहसुन, नींबू और हरी मिर्च अब भी ऊंचे भाव पर बिक रहे हैं.जानकारी के अनुसार, रविवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है, जबकि शनिवार को यह 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस प्रकार सोने की कीमत में करीब 3,650 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,34,590 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है.चांदी की कीमत में भी गिरावट आयी है. रविवार को चांदी का भाव 2,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जो शनिवार की तुलना में करीब 10 हजार रुपये कम है. हालांकि, इससे एक दिन पहले चांदी में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी. चांदी के जेवर 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के बर्तन 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) बिक रहे हैं.स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैवाहिक सीजन की शुरुआत के कारण सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

आलू-प्याज के दाम नरम, लहसुन अब भी तेज

जिले की मंडियों में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में अब तेजी थमती दिख रही है. रविवार को आलू 740 से 960 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1,480 से 1,660 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका. वहीं, लहसुन की कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं और इसकी गुणवत्ता के अनुसार 800 से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हो रही है.अनाज एवं दलहन के भाव में गेहूं 2,200 से 2,500 रुपये, धान (सामान्य) 1,800 से 2,100 रुपये, चना 4,800 से 5,400 रुपये, मसूर 5,500 से 6,200 रुपये तथा अरहर 6,500 से 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रही. तिलहन में सरसों 5,000 से 5,800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी.सब्जियों में टमाटर 480 से 660 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं, गर्मी बढ़ने के कारण नींबू और हरी मिर्च की कीमतों में तेजी बनी हुई है. जिले में नींबू 20 रुपये प्रति जोड़ी तथा हरी मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है. हरा धनिया भी 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

प्याज के दाम और घटने के आसार

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि फिलहाल बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू जैसी वस्तुओं में तेजी बनी हुई है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और गिरावट आ सकती है. बाहर से सब्जियों की आवक बढ़ने पर हरी सब्जियों के दाम भी प्रभावित होंगे. हालांकि, गर्मी बढ़ने के बाद रांची और वाराणसी से आपूर्ति कम होने की स्थिति में सब्जियों के दाम फिर बढ़ सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel