[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में उप स्वास्थ्य केंद्र संकट, अनियमित मिट्टी भराई सेवाएं प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

कैमूर में उप स्वास्थ्य केंद्र संकट, अनियमित मिट्टी भराई सेवाएं प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

0
कैमूर में उप स्वास्थ्य केंद्र संकट, अनियमित मिट्टी भराई सेवाएं प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

kaimur News:(सतेन्द्र प्रताप सिंह) भभुआ प्रखंड अंतर्गत पियां गांव में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण प्रभावित हो गया है. तालाब खुदाई से निकाली गई मिट्टी को केंद्र के चारों ओर अनियमित तरीके से भर दिए जाने से इसकी संरचना पर खतरा उत्पन्न हो गया है.

अनियमित मिट्टी भराई से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों ने बिना किसी तकनीकी जांच के उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ करीब तीन फीट तक मिट्टी भरवा दी है. इससे केंद्र की मूल संरचना प्रभावित हो गई है और परिसर का जल निकासी मार्ग बाधित हो गया है.

बरसात में जलभराव का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर उप स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में एक से दो फीट तक पानी भर सकता है. इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएंगी और मरीजों को इलाज के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर भभुआ जाना पड़ेगा.

18 गांवों के मरीज होते हैं प्रभावित

महुअत पंचायत के करीब 18 गांवों के लोग इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं. यहां प्रतिदिन दर्जनों मरीज इलाज कराते हैं और सैकड़ों लोग जांच व दवा लेने आते हैं। ऐसे में केंद्र की स्थिति बिगड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

भवन पर मंडरा रहा खतरा

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बरसात के दौरान दीवारें पानी में डूबी रहने से भवन जर्जर होकर गिर भी सकता है। इससे लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान होने की संभावना है.

जांच व कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब खुदाई से निकली मिट्टी का कुछ हिस्सा बेचा गया और बची हुई मिट्टी को अनियमित तरीके से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डाल दिया गया. लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

अधिकारी का बयान

इस संबंध में उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति ने कहा कि मामले की फोटो उपलब्ध कराई जाए, ताकि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read: बक्सर में पर्यावरण दिवस पर ABVP का अभियान, युवाओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Previous article गर्मी में नवजात की देखभाल में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानिए डॉ. पूजा भारती की जरूरी सलाह
Next article बेलहर में दीवार तोड़ने के विवाद में वृद्ध के साथ मारपीट, अस्पताल में चल रहा इलाज
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel