[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Kaimur News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
Kaimur News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत

Kaimur News (मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट): दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर छज्जुपुर पोखरा के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी कंचन कुमार, पिता बलिस्टर बिंद के रूप में हुई है.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन कुमार यूपी से अपने गांव सराय लौट रहे थे. इसी दौरान छज्जुपुर पोखरा के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

एनएचआई की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना एनएचआई को दी गई. सूचना मिलते ही एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है.

Also Read: Kaimur News: तेज रफ्तार ट्रक ने शव वाहन को मारी टक्कर, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

Previous article तीन शराबी को मरंगा थाना पुलिस ने पकड़ा
Next article यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस, कहा- कीव में रहना खतरनाक, तुरंत निकलें राजनयिक
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel