[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर : मानसून की पहली बारिश में बेलांव की सड़क बनी तालाब, घुटने भर पानी से राहगीर परेशान

कैमूर : मानसून की पहली बारिश में बेलांव की सड़क बनी तालाब, घुटने भर पानी से राहगीर परेशान

0
कैमूर : मानसून की पहली बारिश में बेलांव की सड़क बनी तालाब, घुटने भर पानी से राहगीर परेशान
सड़क पर जलजमाव. फोटो - प्रभात खबर

Kaimur News : मॉनसून की पहली बारिश के साथ ही स्थानीय सांसद द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम बेलांव की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर उजागर हो गई है. सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क टापू में तब्दील हो गई.

घुटने भर भरा पानी

विशेषकर राम बचन सिंह चौक और बेलांव-सबार पथ स्थित स्टेट बैंक (SBI) के पास करीब 30 से 40 फुट की दूरी तक सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया. इस भारी जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों, साइकिल सवारों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसी रास्ते से चलते हैं अधिकारी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी मार्ग से होकर प्रखंड के सभी आला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और आम जनता प्रखंड मुख्यालय, अंचल कार्यालय (अंचलाधिकारी), चकबंदी कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तथा बेलांव थाना आते-जाते हैं. इसके अलावा, पड़ोसी भगवानपुर प्रखंड के ग्रामीण भी इसी मार्ग का मुख्य रूप से उपयोग करते हैं.

170 गांवों की लाइफलाइन है यह सड़क

यह सड़क भगवानपुर-नक्सलाइट रोड को बेलांव-सबार पथ से जोड़ती है, जिससे रामपुर और भगवानपुर प्रखंड के लगभग 170 गांवों के लोगों का दैनिक आवागमन होता है.

Also Read : 70वीं BPSC पास कर RDO बने प्रवीण शर्मा का भव्य स्वागत, कैमूर में बेटे की सफलता पर गांव में जश्न

गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं लोग

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क पर हर वर्ष बारिश के दिनों में जलजमाव की यही स्थिति बनी रहती है. सड़क पर पानी का स्तर इतना अधिक हो जाता है कि नीचे बने गहरे गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता. इसके कारण साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अक्सर अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह, सुनील कुमार, श्यामसुंदर, बबिता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि उन्हें खुद राहगीरों को उठाकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है.

नहीं हो सका अधिकारियों से संपर्क

आदर्श ग्राम होने के बावजूद इस गंभीर समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां से जलनिकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की समुचित व्यवस्था की जाए और अविलंब सड़क की मरम्मत कराई जाए. इस संबंध में जब ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) के कार्यपालक अभियंता से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका.

Also Read : कैमूर में डिवाइडर से टकराई बाइक; युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel