[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बक्सर में थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, घायल को अस्पताल छोड़ चालक फरार

बक्सर में थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, घायल को अस्पताल छोड़ चालक फरार

0
बक्सर में थार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, घायल को अस्पताल छोड़ चालक फरार
सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत

Kaimur News: गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत हो गई. बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर काली मंदिर के समीप थार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बैंक मैनेजर ने रामगढ़ रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह (पिता- श्रीनाथ सिंह) के रूप में हुई है, जो पटना के शिवपुरी मोहल्ले के निवासी थे. वे राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि गुरुवार को अपनी ड्यूटी पर जाने के दौरान जलीलपुर काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हुआ चालक

इस भीषण टक्कर के कारण बैंक मैनेजर अमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना को अंजाम देने वाले थार वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 67 ए आर 3633 (UP 67 AR 3633) बताया गया है. हादसे के तुरंत बाद थार चालक ने ही घायल बैंक मैनेजर को अपनी गाड़ी में बिठाया और त्वरित इलाज के लिए कैमूर जिले के रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद घायल मैनेजर की जान नहीं बचाई जा सकी. जैसे ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया, अस्पताल तक घायल को पहुंचाने वाला थार चालक भी मौका पाकर वहां से चुपचाप फरार हो गया.

रामगढ़ पुलिस ने राजपुर पुलिस को सौंपा केस

इधर, अस्पताल परिसर में मौत के बाद मचे हड़कंप की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत रेफरल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली. रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी और बक्सर की राजपुर थाना पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद रामगढ़ पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव एवं दुर्घटनाग्रस्त थार वाहन को राजपुर पुलिस के हवाले कर दिया. राजपुर थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले गई.

बैंक कर्मियों और क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के संबंध में बिहार ग्रामीण बैंक की रामगढ़ शाखा के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है. उन्होंने अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए बताया कि अमित कुमार सिंह अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए रोजाना की तरह बैंक शाखा जा रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया. उनकी इस असामयिक मौत से पूरे बैंक कर्मियों एवं स्थानीय क्षेत्र में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार का यह कहर एक होनहार बैंक अधिकारी को समय से पहले काल के गाल में पहुंचा गया, जिससे हर कोई स्तब्ध है.

Also Read: कैमूर: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया

Previous article आरा के धरहरा पुल पर युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Next article झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा अब 26 जुलाई को, आवेदन व परीक्षा तिथि में बदलाव
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel