[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बिहार के कैमूर में तेंदुए की एंट्री? वायरल वीडियो से इलाके में दहशत

बिहार के कैमूर में तेंदुए की एंट्री? वायरल वीडियो से इलाके में दहशत

0
बिहार के कैमूर में तेंदुए की एंट्री? वायरल वीडियो से इलाके में दहशत
कैमूर में दिखा तेंदुआ

Bihar News: कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में करर घाट के पास एक संदिग्ध तेंदुआ देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस जंगली जानवर को देखा, जिसके बाद डर और दहशत का माहौल बन गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भाजपा नेता ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह ने भभुआ से लौटते वक्त इस जानवर को देखा. उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल कैमरे से इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने भी अलग-अलग एंगल से इस जानवर के वीडियो बनाए हैं, जिससे इलाके में चर्चा और भय दोनों बढ़ गए हैं.

तेंदुआ या चीते का शावक? जांच में जुटा वन विभाग

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. रेंजर पी.एन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ है या किसी चीते का शावक. इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और वीडियो की लोकेशन की भी पुष्टि की जा रही है.

इलाके में दहशत, लोगों ने बढ़ाई सतर्कता

जंगली जानवर के दिखने की खबर के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. लोग शाम होते ही घरों में रहने लगे हैं और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं. खासकर बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

वन विभाग की अपील- अफवाह से बचें, सतर्क रहें

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि दोबारा इस तरह का कोई जानवर दिखे तो तुरंत विभाग को सूचना दें. साथ ही, जानवर के करीब जाने या उसे उकसाने से बचने की सलाह दी गई है. फिलहाल, वायरल वीडियो की जांच जारी है और वन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

Also Read: बिहार में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, सारण-वैशाली समेत इन 7 जिलों में अगले तीन घंटे के लिए IMD की चेतावनी

Previous article बिहार गौरव क्विज प्रतियोगिता में दो समुूह में 202 बच्चे हुए शामिल
Next article अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 शराबी गिरफ्तार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel