[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर बना चैंपियन, रोहतास को 2-0 से हराया

महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर बना चैंपियन, रोहतास को 2-0 से हराया

0
महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में कैमूर बना चैंपियन, रोहतास को 2-0 से हराया

इब्राहिमपुर खेल मैदान पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन रामपुर. प्रखंड अंतर्गत इब्राहिमपुर खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार की देर शाम कैमूर (भभुआ) व रोहतास के नरैना टीम के बीच खेले गये फाइनल मैच के साथ हुआ. मुख्य अतिथि जिला पर्षद सदस्य विकास कुमार उर्फ लल्लू पटेल, प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव, भीतरीबांध पंचायत पैक्स अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मुखिया श्रीकांत पासवान व पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजकमल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया गया. फाइनल मुकाबले में कैमूर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोहतास को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. मैच 40-40 मिनट का खेला गया. शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन कैमूर की मजबूत डिफेंस पंक्ति व बेहतरीन तालमेल ने रोहतास को गोल करने का अवसर नहीं दिया. कैमूर के खिलाड़ियों द्वारा किये गये दोनों गोल पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. रेफरी की भूमिका में धीरज पांडेय रहे, जबकि लाइंसमैन के रूप में मेंडिस कुमार व महेंद्र कुमार ने जिम्मेदारी निभायी. उद्घोषक के रूप में कपूरचंद पासवान ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों का उत्साह बनाये रखा. टूर्नामेंट का आयोजन कपूरचंद पासवान (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में किया गया. समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों को दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से क्षेत्र में भाईचारा बढ़ता है व युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. आयोजन समिति में अध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव जितेंद्र चेरो, कोषाध्यक्ष अशोक यादव कैमूरी, उपाध्यक्ष प्रमोद चेरो, व्यवस्थापक विजय चेरो, राजकुमार चेरो, शशि चेरो, सर्वजीत चेरो, चनार्दन, पूर्व प्रमुख राजेश पासवान, रामकेशी राम, बूटन राम, सुग्रीव सिंह व सुरेंद्र पासवान समेत कई गणमान्य लोग व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel