[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में एनएच-19 पर पलटा बालू लदा ट्रेलर, चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

कैमूर में एनएच-19 पर पलटा बालू लदा ट्रेलर, चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

0
कैमूर में एनएच-19 पर पलटा बालू लदा ट्रेलर, चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
एनएच-19 पर पलटे ट्रेलर की तस्वीर

Kaimur Accident: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह) जिले के पुसौली बाजार के पास सोमवार देर रात बालू लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एनएच-19 पर पलट गया . हादसे के बाद मोहनिया से सासाराम जाने वाली लेन पूरी तरह बाधित हो गई और करीब चार घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा .

पुसौली बाजार के पास अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रेलर

जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार के समीप सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे बालू लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर एनएच-19 की एक लेन पर पलट गया. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई.

सर्विस रोड से निकाले गए छोटे वाहन

हादसे के बाद छोटे वाहनों को किसी तरह सर्विस रोड के सहारे पार कराया गया . वहीं दूसरी ओर ट्रक और अन्य भारी वाहन घंटों सड़क पर फंसे रहे . हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. ट्रेलर पलटने के दौरान सड़क किनारे लगाया गया एनएचएआई का बड़ा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

चार घंटे तक जाम से परेशान रहे लोग

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एनएचएआई कर्मियों ने टूटे कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटना के बाद करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही . एनएचएआई की टीम सड़क पर फैले बालू और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने में लगातार जुटी रही.

गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

काफी प्रयास के बाद आवागमन को सामान्य कराया जा सका.हालांकि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन देर रात हुए इस हादसे ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read: कैमूर में आज: बादलों के बावजूद 43 डिग्री तक जाएगा पारा, उमस करेगी बेहाल जानें भभुआ सदर अस्पताल के ओपीडी और मुंडेश्वरी धाम की आरती का समय

Previous article बांका के मंदिरों में आज दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर, सुबह-शाम होगी महाआरती
Next article मुंगेर में सुबह से चिलचिलाती धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर में और तपेगा मौसम
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel