[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कैमूर में तेज रफ्तार का कहर, मायके जा रही बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत…

कैमूर में तेज रफ्तार का कहर, मायके जा रही बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत…

0
कैमूर में तेज रफ्तार का कहर, मायके जा रही बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत…
घटनास्थल की तस्वीर

Kaimur Accident: (कैमूर से सचिता सिंह) जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर कर्णपुरा स्थित महाराणा प्रताप होटल के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बाइक से गिरते ही अज्ञात वाहन ने कुचला

मृत महिला की पहचान 48 वर्षीय निर्मला देवी, पति ओम प्रकाश यादव, निवासी आलमपुर, मुगलसराय, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है . घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

कैसे हुआ हादसा

मृतका के भतीजे गुड्डू यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई मुगलसराय से अपनी बुआ निर्मला देवी को लेकर बाइक से आ रहा था. इसी दौरान किसी वाहन के चकमे में बाइक अनियंत्रित हो गई और निर्मला देवी सड़क पर गिर गईं.

मायके आ रही थीं निर्मला देवी

तभी अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.बताया गया कि निर्मला देवी अपने मायके डिडिखिली आ रही थीं. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस जांच में जुटी

इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है . घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है . वहीं अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं.

Also Read: जीतनराम मांझी की समधन के काफिले पर हमला, बाल-बाल बची ज्योति मांझी, जानिए क्या है पूरा मामला…

Previous article सदर अस्पताल में आज 17 डॉक्टर देंगे सेवा, महिला ओपीडी में दो महिला चिकित्सक रहेंगी तैनात
Next article गढ़वा में खुले में मुर्गा काटने वालों पर प्रशासन सख्त, 5 दुकानदारों को नोटिस
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel