[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 28 व 29 जनवरी को टाउन हाइस्कूल में इसरो लगायेगा अंतरिक्ष प्रदर्शनी

28 व 29 जनवरी को टाउन हाइस्कूल में इसरो लगायेगा अंतरिक्ष प्रदर्शनी

0
28 व 29 जनवरी को टाउन हाइस्कूल में इसरो लगायेगा अंतरिक्ष प्रदर्शनी

भभुआ नगर. जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सहयोग से व जिला पदाधिकारी की पहल पर आगामी 28 व 29 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र ( इसरो) के सहयोग से कैमूर जिले के शहर मुख्यालय स्थित टाउन हाइस्कूल में अंतरिक्ष प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी. इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में हजारों छात्र शामिल होकर इसरो की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करेंगे. यह दो दिवसीय प्रदर्शनी अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अहमदाबाद की तरफ से टाउन हाइस्कूल में आयोजित की जा रही है. अहमदाबाद से वैज्ञानिक अपने प्रदर्शनी लगाने वाली सामग्री के साथ दो बसों से 27 जनवरी को कैमूर पहुंचेंगे व 28 व 29 जनवरी को प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. दरअसल, जिला पदाधिकारी सावन कुमार की पहल पर जिले में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि इस तरह के आयोजन से छात्रों में वैज्ञानिक बनने की जिज्ञासा जागे और वैज्ञानिक बनने के लिए मोटिवेट हो सके. साथ ही इसरो की महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू होते हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक के कार्याें को नजदीक से जाने और इसके लिए प्रोत्साहित हो सके. =अपने सपनों को पूरा करने की जागेगी उत्सुकता इसरो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम से जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं आयेंगे, तब उनको जीवन में अपने सपनों को भी पूरा करने की उत्सुकता जागेगी और वे एक दिन अपना सुंदर सपना भी अवश्य पूरा करेंगे. इसरो द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का लक्ष्य है कि जिले के छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को निखारना ताकि छात्र-छात्राएं प्रदर्शनी में शामिल होकर मोटिवेट हो व वैज्ञानिक बन इसरो तक पहुंच सकें. = प्रदर्शनी में लगाये जायेंगे कई मॉडल इसरो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में कई मॉडल का प्रदर्शन किया जायेगा व वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गये मॉडल के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया जायेगा. आयोजित प्रदर्शनी में चंद्रयान-3 लैंडर, इंडियन डीप स्पेस एंटीना, क्रियु मॉड्युल, रिसोर्स सैटेलाइट, क्रियु इंजन, मार्स आर्बिटर मिशन स्केल, जी सैटेलाइट, एस्ट्रो सैटेलाइट, जीएसएलवी, पीएसएलवी, आर्यभट्ट सैटेलाइट और नक्षत्र शाला के मॉडल्स लगाये जायेंगे. बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने बताया कि जिला पदाधिकारी की पहल पर आगामी 28 व 29 जनवरी को इसरो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शहर के टाउन हाईइस्कूल में दो दिवसीय किया जायेगा. प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इसरो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना है. साथ ही कहा कि आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को नेवीगेशन, सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग, कम्युनिकेशन के बारे में भी विस्तार से बताया जायेगा. इसके साथ ही सैटेलाइट और रॉकेट के बारे में भी विस्तार से बताया जायेगा और मॉडल दिखाकर दोनों की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्रों को समझाया जायेगा. साथ ही कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की महान प्रतिभा को खोजना भी है, ताकि छात्र-छात्राओं में प्रदर्शनी के माध्यम से वैज्ञानिक बनने की सोच पैदा की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel