मानसिक बीमारों को न्याय दिलाने की हुई पहल

रामगढ़ और मंडलकारा भभुआ में मानसिक रूप से बीमार और विकलांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2015 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

By VIKASH KUMAR | February 14, 2026 3:29 PM

भभुआ सदर. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को रामगढ़ और मंडलकारा भभुआ में मानसिक रूप से बीमार और विकलांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना-2015 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रामगढ़ प्रखंड के पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता विनय कुमार सिंह व पीएलवी हनीफ अंसारी ने ग्रामीणों को मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों और मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उधर, मंडलकारा भभुआ में आयोजित कार्यक्रम में जेल अधीक्षक संदीप कुमार, सहायक जेल अधीक्षक पुष्पराज व चिकित्सकों ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उपचार के अधिकारों की जानकारी दी. इस दौरान पीएलवी गौरव पटेल ने कानूनी सहयोग की उपलब्धता पर चर्चा की. वक्ताओं ने जोर दिया कि मानसिक अक्षमता न्याय पाने के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए.