कुदरा अंचल कार्यालय के सूचना प्रद्योगिकी सहायक की सड़क दुर्घटना में मौत

बीआरजीएफ भवन में शोकसभा आयोजित कर किया गया अवकाश घोषित

By VIKASH KUMAR | March 16, 2026 3:56 PM

बीआरजीएफ भवन में शोकसभा आयोजित कर किया गया अवकाश घोषित कुदरा. रविवार को अंचल कार्यालय में कार्यरत सूचना प्रद्योगिकी सहायक संतोष कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक लगभग तीन वर्ष से कुदरा प्रखंड के अंचल कार्यालय में सूचना प्रद्योगिकी सहायक के पद पर कार्यरत थे. रविवार को छुट्टी के दिन अपने गांव पटना के अनिशाबाद से परसा-डोभी मार्ग पर बाइक से जा रहे थे. उसी दौरान किसी चारपहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गये. इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के दौरान संतोष कुमार की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त है. सोमवार को प्रखंड कार्यालय के बीआरजीएफ भवन में शोकसभा आयोजित की गयी. शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस अवसर बीडीओ, सीओ, पीओ, बीओ सहित प्रखंड कार्यालय से सभी कर्मी मौजूद रहे. शोकसभा के बाद प्रखंड कार्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया.