[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सुबह पांच बजे ही लगे लाइन, कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे मिला गैस सिलिंडर

सुबह पांच बजे ही लगे लाइन, कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे मिला गैस सिलिंडर

0
सुबह पांच बजे ही लगे लाइन, कड़ी मशक्कत के बाद 11 बजे मिला गैस सिलिंडर

गैस को लेकर प्रभात खबर की पड़ताल, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी अफरातफरी का माहौल = नागा बाबा एजेंसी के गोदाम में सुबह से ही सिलिंडर के साथ लग जा रही लोगों की काफी भीड़ = एडीएसओ के आने के बाद गोदाम पर बंटना शुरू हुआ एलपीजी सिलिंडर प्रशासन की अपील: पैनिक न हों लोग, वेंडरों को घर-घर गैस पहुंचाने के दिये गये निर्देश प्रभात खबर लाइव भभुआ सदर. अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान के चल रहे युद्ध से एलपीजी गैस की मारामारी हर तरफ है. क्या शहर और क्या ग्रामीण इलाके, इन दिनों हर तरफ केवल रसोई गैस सिलिंडर को लेकर अफरातफरी मची है. इधर, जिले में भी गैस की किल्लत से भभुआ व मोहनिया शहर सहित जिले भर में लोग परेशान हैं. गैस एजेंसी और गोदाम पर सिलिंडर लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लग जा रही है. इस दौरान कई खुशकिस्मत लोगों को गोदाम पर गैस मिल जा रहा है, तो सुबह से खाली पेट खड़े कई लोगों को घर पर ही वेंडर द्वारा गैस की सप्लाई कर देने का आश्वासन देते हुए उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है. शहर में भी गैस की किल्लत को लेकर शनिवार को प्रभात खबर की टीम ने पड़ताल की, तो जानकारी हुई कि नागा बाबा एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध है, लेकिन लोगों में सब्र नहीं हो रहा है, जिसके चलते शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. शनिवार को नागा बाबा गैस एजेंसी पर गैस को लेकर सुबह पांच बजे से ही लोग लाइन में खड़े हो चुके थे. आपूर्ति के लिए दो ट्रकों में सिलिंडर भी आया हुआ था, लेकिन लोगों के सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े होने के बावजूद एजेंसी संचालक प्रतीक सिंह सिलिंडर आपूर्ति को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि लोग अपने घरों को लौट जायें, वेंडर सिलिंडर लेकर खुद उनके दरवाजे पर दे जायेगा, लेकिन काफी समझाने के बाद भी लोग तैयार नहीं हुए. उनका कहना था कि वह लोग सुबह से ही लाइन में लगे हैं, उन्हें सिलिंडर गोदाम पर ही मिल जाना चाहिए. इस अफरातफरी के बीच एडीएसओ एजाज अहमद जब गोदाम पर पहुंचे, तो उनके निगरानी में सिलिंडर लेकर खड़े महिला व पुरुषों से ओटीपी लेकर पर्ची काटी गयी. इस दौरान कुल 105 लोगों के पर्चे काटे गये थे, लेकिन पर्ची काटने के बाद भी काफी भीड़ की वजह से सिलिंडर की सप्लाई रोक दी गयी. इसे देख घंटों खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर कई लोग आक्रोशित हो गये. गैस उपभोक्ता रहमत मियां, प्रदीप जायसवाल, राजेश नोनिया आदि लोगों का कहना था कि जितने लोगों की पर्ची काटी गयी है कम से कम उतने लोगों को सिलिंडर की सप्लाई कर दी जाये और जिनका पर्ची नहीं कटा है, वैसे लोगों को ही घर पर ही होम डिलीवरी करने का कहकर वापस किया जाये. इस प्रकार की स्थिति काफी देर तक बनी रही. इसके बाद सुबह 10 बजे पुनः एडीएसओ नागा बाबा गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे और उनके द्वारा पर्ची कटाये 105 लोगों को गैस सिलिंडर देने का निर्देश दिया गया. एडीएसओ एजाज अहमद द्वारा निर्देश देने के बाद सुबह 11 बजे से सिलिंडर बंटना शुरू हुआ, तब जाकर सुबह से ही सिलिंडर लेकर खड़े लोगों ने सिलिंडर रिफिल कराया. = सिलेंडर की डिलीवरी लेने के बाद फुले नही समा रहे थे लोग इधर, 11 बजे गैस बंटना शुरू होने के बाद लाइन में लगे सभी लोगों को सिलिंडर बांटा जाने लगा. खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़ी इंदिरा कुंवर ने बताया कि वह बेटी को लेकर उसके साइकिल से गैस लेने आयी थी, लेकिन अब लग रहा है कि गैस मिल जायेगा. कई लोग सिलिंडर लेने के बाद तो फुले नहीं समा रहे थे. उधर, एडीएसओ एजाज अहमद का कहना था कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य दिनों की तरह ही है. इसलिए लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. जितने भी उपभोक्ता रजिस्टर्ड हैं, उन्हें उनके घर पर ही गैस पहुंचाने की सुविधा प्रदान की जा रही है. इसके लिए एजेंसी संचालक भी ठेला आदि के माध्यम से गैस घर घर पहुंचा रहे हैं. संचालक और वेंडर को निर्देशित किया गया है कि वह सभी लोग अपना मोबाइल बंद नहीं करेंगे और गैस से संबंधित जो भी सूचना देना हो वह उपभोक्ताओं को सही सही दें, ताकि वह गैस को लेकर पैनिक नहीं हो सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel