[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर तेज आंधी व बारिश ने मचायी तबाही, कई झोपड़ी, पेड़ व पोल गिरे

तेज आंधी व बारिश ने मचायी तबाही, कई झोपड़ी, पेड़ व पोल गिरे

0
तेज आंधी व बारिश ने मचायी तबाही, कई झोपड़ी, पेड़ व पोल गिरे

#पुसौली बाजार सहित 107 गांव की बिजली सप्लाइ रही पूरी रात बंद ओलावृष्टि व तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेयजल को तरसे लोग मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की शाम आये तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचायी है. तूफान का असर मोहनिया व कुदरा प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाकों में व्यापक रूप से देखने को मिला, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. मालूम हो कि बुधवार की शाम आयी एकाएक तेज आंधी व बारिश के साथ पड़े ओले से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तेज आंधी के कारण कुदरा प्रखंड के पुसौली बाजार सहित 107 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही. अंधेरे में रहने को मजबूर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, मोबाइल चार्जिंग व अन्य आवश्यक कार्य भी प्रभावित रहे. तेज हवा के झोंकों ने मोहनिया बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों के सामने लगे टिन शेड व झोपड़ियों को उखाड़कर दूर फेंक दिया. कई दुकानों को आंशिक क्षति पहुंची, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा व कारोबार भी प्रभावित हुआ. शहर के विभिन्न हिस्सों में आंधी का असर साफ दिखा. शहीद बाबा मजार के समीप एक विशाल पीपल के पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा. पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गये, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. तेज आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हुई व पूरी रात मरम्मत कार्य में जुटी रही. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में तेजी से काम किया जा रहा है व जल्द ही सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel