लल्लू भाई कपड़ा प्रतिष्ठान में जीएसटी की छापेमारी

KAIMUR NEWS.भभुआ में लल्लू भाई कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर बुधवार की शाम जीएसटी की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे राज्यकर संयुक्त आयुक्त अभय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी के आरोप में की गयी है.

By VIKASH KUMAR | February 11, 2026 7:28 PM

भभुआ के प्रतिष्ठान पर राज्यकर संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में हुई छापेमारी आरा सहित चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई

स्टॉक व कागजातों की हो रही गहन जांच प्रतिनिधि, भभुआ कार्यालय. भभुआ में लल्लू भाई कपड़ा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर बुधवार की शाम जीएसटी की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे राज्यकर संयुक्त आयुक्त अभय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी के आरोप में की गयी है.उन्होंने बताया कि व्यवसायी का मुख्य प्रतिष्ठान आरा में स्थित है व आरा सहित इनके चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है. उसी क्रम में भभुआ स्थित प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की गयी.संयुक्त आयुक्त ने बताया कि व्यवसायी से स्टॉक का डिटेल्स, करंट एग्रीमेंट सहित अन्य आवश्यक कागजात की मांग की गयी है. प्रतिष्ठान में उपलब्ध स्टॉक व बिक्री का बारीकी से जांच किया जा रहा है. विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि जीएसटी की चोरी की गयी है अथवा नहीं. फिलहाल कई आवश्यक कागजात मांगे गये हैं, जिन्हें अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है.जीएसटी की टीम सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर आरोपों की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि लल्लू भाई कपड़ा कारोबार का एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान है. करीब तीन साल पहले भभुआ में भी लल्लू भाई ने अपना मॉल शुरू किया था. प्रतिष्ठान में छापेमारी शुरू होते ही शहर में यह चर्चा का विषय बन गया.