[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बढ़ूपर में घर से नकदी व जेवरात समेत दो लाख के सामान की चोरी

बढ़ूपर में घर से नकदी व जेवरात समेत दो लाख के सामान की चोरी

0
बढ़ूपर में घर से नकदी व जेवरात समेत दो लाख के सामान की चोरी

आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर दिया घटना को अंजाम पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने गश्त नहीं होने पर जतायी नाराजगी मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ूपर गांव निवासी नीलमणि मौर्य के घर को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. जानकारी के अनुसार, बढ़ूपर निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र नीलमणि मौर्य अपने परिवार के साथ प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भी खाना खा कर सो गये थे. रात में ही चोर घर में प्रवेश कर गये और घर के आलमीरा व बक्से का ताला तोड़ कर नकदी व कीमती जेवरात की चोरी कर आसानी से निकलते बने. इधर, गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे तो देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा है और नकदी सहित घर में रखे आभूषण गायब है. चोरी गये सामान में नकदी सहित करीब दो लाख का सामान बताया गया है. इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमे घर में चोरी गये सामान की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बढ़ूपर गांव में चोरी की सूचना मिली थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. पीड़ित द्वारा अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel