[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर नाद में भरे पानी में डूबकर बच्ची की मौत

नाद में भरे पानी में डूबकर बच्ची की मौत

0
नाद में भरे पानी में डूबकर बच्ची की मौत

फोटो 30 बच्ची की मौत के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते परिजन प्रतिनिधि, चांद. प्रखंड अंतर्गत सौखरा गांव में नाद में भरे पानी में डूबकर एक तीन वर्षीय लड़की की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान सौखरा गांव निवासी रामू पासवान की लगभग तीन वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में बताया गया कि प्रीति कुमारी घर में खेल रही थी. घर में एक नाद रखा गया था, जिसमें पानी पूरा भरा हुआ था. खेलने के दौरान ही वह किसी तरह नाद में भरे पानी में डूब गयी.कुछ देर बाद जब परिजन उसे खोजने लगे तो देखा कि वह नाद में डूबी हुई है. जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और थोड़ी ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये.घटना की सूचना परिजनों ने चांद थाने को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि तीन वर्षीया प्रीति कुमारी की नाद में डूबने से मौत हो गयी है. परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel