[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर अवैध खनन में बगैर इ-परिवहन चालान व रजिस्ट्रेशन नंबर के पकड़े गये चार ट्रैक्टर

अवैध खनन में बगैर इ-परिवहन चालान व रजिस्ट्रेशन नंबर के पकड़े गये चार ट्रैक्टर

0
अवैध खनन में बगैर इ-परिवहन चालान व रजिस्ट्रेशन नंबर के पकड़े गये चार ट्रैक्टर

फोटो 9 दुर्गावती थाना के यार्ड में रखे गये लघु खनिज लोड जब्त ट्रैक्टर लाखों रुपये का जुर्माना लगाकर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के चोगड़ा मोड़ के समीप खनन विभाग की टीम ने बुधवार को लघु खनिज लदे बगैर इ-परिवहन चालान व बगैर रजिस्ट्रेशन नंबर के चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. पकड़े गये सभी ट्रैक्टरों पर खनन विभाग द्वारा लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है व दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. खनन विभाग के अधिकारियों को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से लघु खनिज मिट्टी युक्त बालू लोड कर चार ट्रैक्टर दुर्गावती की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही खनन विभाग की टीम गृहरक्षक बल के साथ चोगड़ा मोड़ के पास पहुंची और छापेमारी की. छापेमारी के दौरान लघु खनिज लदे चार ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिये. खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से लघु खनिज से संबंधित इ-परिवहन चालान की मांग की गयी, लेकिन किसी भी चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. कागजात की मांग पर दो ट्रैक्टर चालक अपने वाहन बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गये, जिन्हें खनन विभाग ने गृहरक्षक बल की सहायता से अभिरक्षा में ले लिया. जबकि, पकड़े गये दो ट्रैक्टर चालकों की पहचान विनोद पासवान, पिता भंटू पासवान, ग्राम रोहुआ व विपिन ठाकुर, पिता कपिल ठाकुर, ग्राम कोट्सा, दोनों दुर्गावती थाना क्षेत्र के रूप में की गयी है. खनन विभाग द्वारा चालक सहित पकड़े गये दो ट्रैक्टरों पर 1,10,913 रुपये तथा अन्य दो ट्रैक्टरों पर 1,11,450 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सभी चारों ट्रैक्टरों को खनन विभाग द्वारा दुर्गावती यार्ड में जब्त कर रखा गया है. इसके साथ ही खान निरीक्षक रुकैया खातून द्वारा धराये गये चारों ट्रैक्टरों के विरुद्ध दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel