मारपीट के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बहुआरा गांव में बाइक से धक्का लगने के बाद हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
By VIKASH KUMAR |
February 2, 2026 5:29 PM
चांद. प्रखंड अंतर्गत दुलही पंचायत के बहुआरा गांव में बाइक से धक्का लगने के बाद हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बहुआरा गांव के मुराली बिंद पिता जंगली बिंद ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है कि गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक से धक्का लगने से वह घायल हो गये. उसके बाद भी प्रकाश बिंद, शिवा बिंद और विलायती बिंद ने मेरे साथ मारपीट की. इस संबंध में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि मुराली बिंद के आवेदन के आलोक में प्रकाश बिंद, शिवा बिंद और विलायती बिंद पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:30 AM
July 7, 2026 6:20 AM
July 7, 2026 6:15 AM
July 7, 2026 6:10 AM
July 6, 2026 9:29 PM
July 6, 2026 7:26 PM
July 6, 2026 9:43 PM
July 6, 2026 4:39 PM
July 6, 2026 3:02 PM
July 6, 2026 4:17 PM
