[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0
आपसी विवाद में मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल व्यक्ति की पहचान मझुई गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र मनीष सिंह के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति की शिकायत पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मनीष सिंह ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि वह अपने गांव के पंचायत भवन पर बैठा था. इसी दौरान उसके दयाद सुनील कुमार, लक्ष्मण कुमार, राज जी सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना किया, तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. आरोपित सुनील कुमार ने खंती से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद सभी आरोपितों ने लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की. शोरगुल की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जमा होने लगे, तो सभी आरोपित उसे अधमरा समझकर वहां से फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल मनीष सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel