[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर मझुई में आपसी विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

मझुई में आपसी विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

0
मझुई में आपसी विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

चैनपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मझुई गांव में आपसी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये, जिनमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना के संबंध में मझुई गांव निवासी सोबरात अली ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले निजामुद्दीन के पुत्र सदाम और नौसाद अचानक उनके घर में घुस आये. आरोप है कि दोनों ने घर में प्रवेश करते ही उनकी पुत्री सानिया निशा और पत्नी नरगिस बीबी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, तो मामला और बढ़ गया. इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें सोबरात अली, उनकी पत्नी नरगिस बीबी और पुत्री सानिया निशा गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की स्थिति नाजुक देख सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में जांच के दौरान सोबरात अली की हालत अधिक गंभीर पायी गयी, जिसके बाद उन्हें वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को देते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel