[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर यूपी में जांच के डर से बिहार सीमा पर थमे बालू लदे वाहन, जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

यूपी में जांच के डर से बिहार सीमा पर थमे बालू लदे वाहन, जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

0
यूपी में जांच के डर से बिहार सीमा पर थमे बालू लदे वाहन, जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

बॉर्डर से कुल्हड़िया तक ट्रकों की कतार, राॅन्ग साइड से गुजरने लगे वाहन खनन विभाग की सख्ती से चालकों में हड़कंप, घंटों जाम में फंसे रहे लोग कर्मनाशा. यूपी में खनन विभाग की जांच में पकड़े जाने के भय से मंगलवार की सुबह बालू लदे वाहनों का चक्का दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमा में थम गया. इससे जीटी रोड पर बॉर्डर से लेकर कुल्हड़िया तक बालू लदे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे सुबह में ही जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बनारस जाने वाले चार चक्का वाहन व यात्री बसें राॅन्ग साइड से होकर गंतव्य की ओर रफ्तार भरने लगे. जानकारी के अनुसार, बिहार में डेहरी आन सोन सहित अन्य घाटों से बालू लोड कर काफी संख्या में ट्रकें यूपी सीमा में प्रवेश कर अलग-अलग मंडियों में जाते हैं. बालू लदे वाहनों को घाटों से कर्मनाशा तक का ही चालान मिलता है. कर्मनाशा-खजुरा पहुंचने के बाद ट्रक चालक यूपी खनन विभाग का इएसटीपी ऑनलाइन कटाकर आगे बढ़ते हैं. हालांकि, काफी संख्या में चालक इएसटीपी कटाना नहीं चाहते व विभागीय अधिकारियों का लोकेशन लेकर यूपी सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे विभाग के राजस्व का नुकसान होता है. इसे देखते हुए खनन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह से ही बिहार से आने वाले बालू लदे वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही चालकों में हड़कंप मच गया व आनन-फानन में वाहनों का चक्का बिहार सीमा में थमने लगा. धीरे-धीरे ट्रकों की कतार बॉर्डर से कुल्हड़िया तक पहुंच गयी. सर्विस लेन सहित दो-तीन लेन में बालू लदे वाहन खड़े हो गये, जिससे जीटी रोड पर जाम लग गया. बिहार से यूपी जाने वाले चार चक्का वाहन व यात्री बसें राॅन्ग साइड से होकर गंतव्य की ओर जाने लगे. ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रही. खनन विभाग के अधिकारी कई घंटे तक रोड पर डटे रहकर जांच करते रहे, जिससे चालकों में भय का माहौल बना रहा. खबर लिखे जाने तक कई स्थानों पर बालू लदे ट्रकों का चक्का थमा रहा. इस दौरान बिहार से यूपी जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं कड़ाके की धूप में ट्रक चालक भी काफी परेशान दिखे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel