[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : प्रधान शिक्षकों को प्रभार नहीं देने वालों पर गिरेगी गाज, होंगे निलंबित

Kaimur News : प्रधान शिक्षकों को प्रभार नहीं देने वालों पर गिरेगी गाज, होंगे निलंबित

0
Kaimur News : प्रधान शिक्षकों को प्रभार नहीं देने वालों पर गिरेगी गाज, होंगे निलंबित
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ नगर. विभागीय आदेश के बाद भी बीपीएससी द्वारा पदस्थापित किये गये नवनियुक्त प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक को प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को चिह्नित करते हुए निलंबन की कार्रवाई करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा है कि विभाग द्वारा बार-बार आदेश किये जाने के बाद भी आये दिन पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को प्रभार नहीं देने की सूचना प्राप्त हो रही है. साथ ही प्रभार नहीं देने के कारण विद्यालय के शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ विद्यालय के विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं. आदेश के बाद भी प्रभार नहीं देना काफी गंभीर विषय है. गौरतलब है कि बीपीएससी द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की गयी है. प्रधानाध्यापक की नियुक्ति के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी किया था कि जिन विद्यालय में प्रधानाध्यापक योगदान किये हैं, वहां के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक तत्काल योगदान करने वाले प्रधानाध्यापक को प्रभार देना सुनिश्चित करें व प्रभार नहीं देने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी. इधर विभागीय आदेश के बाद भी जिले के कई विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा योगदान करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रभार नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण विद्यालय के प्राइम प्रोजेक्ट मध्याह्न भोजन योजना सहित कई योजनाएं बाधित है. बोले जिला कार्यक्रम पदाधिकारी = इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना विकास कुमार ने बताया कि विभागीय आदेश के बाद भी नवनियुक्त प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक को प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही कहा कि प्रभार नहीं देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों की सूची की मांगी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel