[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कंप्यूटर शिक्षिका से स्पष्टीकरण, कार्य में लापरवाही पर डीपीओ सख्त

कंप्यूटर शिक्षिका से स्पष्टीकरण, कार्य में लापरवाही पर डीपीओ सख्त

0
कंप्यूटर शिक्षिका से स्पष्टीकरण, कार्य में लापरवाही पर डीपीओ सख्त
सांकेतिक तस्वीर

प्रधानाध्यापक के आदेशों की अवहेलना व शैक्षणिक कार्यों में रुचि न लेने का लगा आरोप दो दिनों के भीतर जवाब नहीं देने पर होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भभुआ नगर. भभुआ प्रखंड के पिया विद्यालय में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षिका मालती कुमारी से उनके कार्य व्यवहार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शंभू कुमार सिंह ने शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने निर्धारित शैक्षणिक दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया. नोटिस में यह भी उल्लेख है कि प्रधानाध्यापक द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया गया और विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों में अपेक्षित सहभागिता नहीं रही. यह मामला तब सामने आया जब पिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कंप्यूटर शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए डीपीओ स्थापना को पत्र लिखकर सूचना दी. पत्र में कहा गया कि शिक्षिका विद्यालय में अपने कार्य दायित्वों का नियमित पालन नहीं कर रही हैं व शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही हैं. प्रधानाध्यापक ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार मौखिक व लिखित निर्देश दिये जाने के बावजूद आदेशों की अवहेलना की गयी. इधर, प्रधानाध्यापक के इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ स्थापना ने पूरे मामले का संज्ञान लिया व शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया. जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पत्र की प्राप्ति के दो दिनों के भीतर शिक्षिका को लगाये गये सभी आरोपों पर बिंदुवार अपना स्पष्टीकरण देना होगा. डीपीओ स्थापना ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. इस कार्रवाई में विभागीय अनुशासनात्मक कदम भी शामिल हो सकते हैं. शिक्षा विभाग के इस सख्त रुख से यह स्पष्ट है कि विद्यालयों में अनुशासन व शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विभाग द्वारा उठाये गये इस कदम से अन्य शिक्षकों के बीच भी अनुशासन बनाये रखने का कड़ा संदेश गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel