मोहनिया शहर. स्थानीय समता भवन में प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजेश राठौर उपस्थित रहे. वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैमूर प्रभारी सुरेश बिंद भी मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह द्वारा किया गया. बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर अपने-अपने विचार रखे. बैठक में सुदर्शन राम, सुनील सिंह कुशवाहा, विनोद पांडेय, हरिशंकर तिवारी, सुचित पांडेय, कमलेश कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, मुन्ना सिंह, मोहन सिंह, टुनटुन पासवान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे. अंत में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया.