[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर गेहूं की फसल में अगलगी की घटना को लेकर बिजली विभाग का बड़ा फैसला

गेहूं की फसल में अगलगी की घटना को लेकर बिजली विभाग का बड़ा फैसला

0
गेहूं की फसल में अगलगी की घटना को लेकर बिजली विभाग का बड़ा फैसला
सांकेतिक तस्वीर

बिजली की चिंगारी से फसल को बचाने के लिए दिन में बंद रहेगी छह घंटे बिजली सप्लाइ # गेहूं की कटाई होने तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी सप्लाइ मोहनिया शहर. गेहूं की फसल व घरों में अगलगी की घटना को लेकर सावधानी बरतते हुए बिजली विभाग द्वारा अब दिन में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है, ताकि किसी तरह की बिजली के चिंगारी से अगलगी की घटना ना हो सके. इसे लेकर मोहनिया प्रखंड क्षेत्र में दिन में करीब छह घंटे बिजली सप्लाइ बंद रहेगी. मालूम हो कि मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के चौरसिया, मोहनिया के देहाती फीडर, पुसौली फीडर, डड़वा फीडर नंबर पांच व पुसौली पीएसएस से जुड़े कई दर्जन गांव की बिजली सप्लाई दिन में करीब छह घंटा अब बंद रहेगी. इसके तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली सप्लाइ बंद रहेगी. मिली जानकारी के अनुसार, गेहूं की फसल में अगलगी की घटना को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिन में 10 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली सप्लाइ बंद रहेगी. इसलिए इसके पहले ही लोग अपने बिजली से संबंधित सभी कार्य निबटा लें. यह बिजली कटौती का कार्य गेहूं की फसल कटने तक जारी रहेगा, जिसको लेकर बिजली कटौती शुरू कर दी गयी है. कुदरा प्रखंड में दो दिन पहले से ही बिजली कटौती शुरू कर दिया गया है, जिसके कारण अनुमंडल क्षेत्र के कई दर्जन गांव की बिजली दोपहर में बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि बिजली की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग न लगे, इसको लेकर संबंधित क्षेत्र के जेइ को एसडीओ द्वारा निर्धारित किये गये टाइम के अनुसार बिजली बंद व चालू करने का निर्देश दिया गया है. जबकि, दूसरी तरफ गर्मी में बिजली बंद रहने से उपभोक्ता परेशान हो रहे है. # अगले 15 दिनों तक बरतें सावधानी मोहनिया अनुमंडल मुख्यालय सहित कुदरा व पुसौली के कई दर्जन गांव के ग्रामीण को अगले 10 से 15 दिन तक विजली कटौती को लेकर सावधानी बरतनी होगी. सुबह 10 बजे से पहले टंकी में पानी को भर ले व इलेक्ट्रिक उपकरण को चार्ज करते हुए अन्य बिजली से संबंधित कार्य को निबटा लें, जहां गेहूं की कटाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्ण रूप से बिजली सप्लाइ बंद रहेगी. # जर्जर तार-पोल का खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता मोहनिया अनुमंडल के पुसौली ग्रिड के अलावा कुदरा ग्रिड स्थित पीएसएस से गुजरने वाले दर्जनों गांव के तार-पोल जर्जर है, जिसके कारण हल्की हवा में तार टूट जाते है और गेहूं की फसल सहित घरों में आग लग जाती है. इसको लेकर बिजली विभाग यह सोच कर दिन में 6 घंटे बिजली बंद कर रहा है कि गर्मी में जर्जर तार कहीं गेहूं के खेत में न गिर जाये और आग न लग जाये, जिसे लेकर बिजली बंद कर दिया जा रह है. इससे कहा जा सकता है कि जर्जर तार-पोल का खामियाजा उपभोक्ता इस गर्मी में छह घंटे बिजली कटौती के रूप में भुगत रहे हैं. # क्या कहते हैं जेइ इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग मोहनिया के जेइ श्रीकांत ने बताया गेहूं की फसल में अगलगी की घटना न हो, इसे लेकर दिन में बिजली बंद रहेगी. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाइ बंद रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel