[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर चैनपुर में भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध की हत्या

चैनपुर में भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध की हत्या

0
चैनपुर में भूत-प्रेत के विवाद में वृद्ध की हत्या
सांकेतिक तस्वीर

चैनपुर. थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बक्सरिया मुहल्ले में भूत-प्रेत से जुड़े पुराने विवाद को लेकर एक 62 वर्षीय वृद्ध की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान स्वर्गीय शिवमूरत शर्मा के पुत्र नखड़ू शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, नखड़ू शर्मा का अपने ही भाई राजदेव शर्मा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. यह विवाद कथित रूप से भूत-प्रेत से जुड़ी मान्यताओं को लेकर था. लगभग एक माह पहले इसी विवाद के दौरान एक बकरी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद मामला थाना तक पहुंचा था. उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था और मामला शांत हो गया था. लेकिन रविवार को यह विवाद एक बार फिर उग्र रूप ले लिया. मृतक की बहू के अनुसार, राजदेव शर्मा अपने सहयोगी घुरपत शर्मा सहित अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और गड़ासा लेकर घर में घुस आये. आरोप है कि सभी ने मिलकर नखड़ू शर्मा पर हमला कर दिया. इस दौरान गड़ासे से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. हमले से बचने के लिए नखड़ू शर्मा घर की छत पर भागे, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गये. बहू का कहना है कि आरोपितों ने छत पर भी बेरहमी से मारपीट जारी रखी और अंततः उन्हें छत से नीचे फेंक दिया. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आयी और वे अचेत हो गये. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही नखड़ू शर्मा ने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मुहल्ले में भी शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया. मृतक की बहू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले आश्वासन दिया था कि समझौते के बाद कोई विवाद नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद आज यह घटना हो गयी. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी. यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है, जिसने एक व्यक्ति की जान ले ली और पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel