[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

0
सड़क क्रॉस कर रहे वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन मोड़ के समीप शुक्रवार को एनएच टू क्राॅस करने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी. शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. मृतक वृद्ध दनियालपुर कुरई गांव निवासी स्वर्गीय राम दिन राम के 65 वर्षीय पुत्र लालू राम बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, वृद्ध अपने गांव से मोहनिया बैंक में पैसा निकालने के लिए आये थे. यहां स्टेशन मोड़ के पास सड़क क्राॅस कर एनएच टू के दक्षिणी सर्विस पर जा रहे थे. एनएच दो पर पहले लेन में पहुंचे की तेज गति से दुर्गावती की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें शारदा ब्रदराज स्कूल के छात्रों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया, लेकिन सैयदराजा जाते समय रास्ता में ही दम तोड़ दिया. इनके शव को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना थाने को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया. मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel