[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Durga Puja: अयोध्या मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Durga Puja: अयोध्या मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

0
Durga Puja: अयोध्या मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Durga Puja, कर्मनाशा, दुर्गावती. दुर्गावती बाजार में इस बार अयोध्या मंदिर के तर्ज पर मां दुर्गा का पंडाल बनाया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. काफी दूर-दूर से लोग पंडाल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, नवयुवक संघ दुर्गा मंदिर दुर्गावती कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दुर्गावती बाजार में हर वर्ष मां दुर्गा का पंडाल अलग-अलग मशहूर जगहों के आकार में लाखों रुपये खर्च कर बनाया जाता है. इस बार अयोध्या मंदिर के तर्ज पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है.

10Kai 12 10102024 22 C221Pat100973319
Durga puja: अयोध्या मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षण का केंद्र, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग 3

पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर

दुर्गापूजा मेले का आगाज हो गया है.सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल भी तैनात कर दिए गए हैं. सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है. मेले में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. बच्चों के खो जाने पर तुरंत पुलिस प्रशासन से संपर्क कर उसकी सूचना दें, हो सके तो बच्चों के पॉकेट में अभिभावक का मोबाइल नंबर एवं घर का पता लिखकर एक पर्ची जरुर डाल दें. मंदिरों एवं पंडालों के पास भीड़-भार वाले क्षेत्रों में हमेशा सतर्क रहें.

आपातकालीन स्थिति में 112 पर डायल करें

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस प्रशासन अथवा मेले की सुरक्षा में तैनात पुलिस को सूचित करें. पंडाल में लगाई गई सुरक्षा व्यवस्था और निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार के नशे से जरुर बचें ताकि आप सुरक्षित रह सकें और अपनी जिम्मेदारी का पालन कर सकें. मेला भ्रमण के दौरान अपने समय का सही प्रबंधन भी रखें ताकि आपको वापस घर लौटने में कोई समस्या ना हो. निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों को पार्क करें. आपके द्वारा अव्यवस्थित पार्किंग करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है. किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर डायल करें, पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा एवं सेवा में तत्पर रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

Bihar Teacher Transfer: ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर व्यक्ति को परेशानी है तो…

Previous article IND vs BAN: नीतीश रेड्डी के धमाल के बाद इन ऑलराउंडर के करियर पर मंडराया खतरा
Next article Canada News : ओंटारियो में हुई रेबीज के संक्रमण से बच्चे की मौत, कारण जान हो जाएंगे शाॅक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel