[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर DTO: 31 अक्तूबर से पहले वाहनों के कागजात करा लें अपडेट, नहीं तो होगी करवाई

DTO: 31 अक्तूबर से पहले वाहनों के कागजात करा लें अपडेट, नहीं तो होगी करवाई

0
DTO: 31 अक्तूबर से पहले वाहनों के कागजात करा लें अपडेट, नहीं तो होगी करवाई

DTO, कैमूर: जिला अंतर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों के प्रचार व निदेशक विद्यालयों में प्रचलित वाहनों के सभी कागजात 31 अक्तूबर से पहले अपडेट करा लें, नहीं तो 31 अक्तूबर के बाद अभियान चलाकर स्कूली वाहन चेक किये जायेंगे और कागजात अपडेट नहीं रहने पर कार्रवाई भी होगी. इधर, 31 अक्तूबर से पहले निजी विद्यालय में परिचालित वाहनों के कागजात अपडेट करने को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों के निदेशक एवं प्राचार्य को आदेश जारी किया है.

निश्चित रूप से करा लें अपडेट

आदेश में कहा गया है कि विगत 28 सितंबर को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्यालय बाल परिवहन समिति की भौतिक बैठक हुई थी. बैठक में सभी विद्यालयों के निदेशक व प्राचार्य को निर्देश दिया गया था कि स्कूलों में चल रहे वाहनों के सभी कागजात 31 अक्तूबर तक निश्चित रूप से अपडेट करा लें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.

वहीं जारी आदेश में कहा है कि सभी निजी विद्यालयों के निदेशक व प्राचार्य 31 अक्तूबर तक वाहनों के कागजात अपडेट करा लें, नहीं तो 31 अक्तूबर के बाद किसी भी स्कूली वाहनों में कोई भी कागजात अपडेट नहीं पाये जाने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: पर्चे वाली 70 फीसदी जमीन पर राजद समर्थकों का कब्जा, पूर्व सीएम ने किया हैरान करने वाला दावा

Bihar Weather: दुर्गा पूजा के बाद भी जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया चौंकाने वाला अलर्ट

Previous article Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Next article Begusarai : मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर लाखों की ठगी, फोन कर बोला- भूल जाओ रूपये वरना…
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel