[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर अफवाह पर न दें ध्यान, जिले में 5303 गैस सिलिंडर उपलब्ध

अफवाह पर न दें ध्यान, जिले में 5303 गैस सिलिंडर उपलब्ध

0
अफवाह पर न दें ध्यान, जिले में 5303 गैस सिलिंडर उपलब्ध
सांकेतिक तस्वीर

कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन हुआ सख्त, एजेंसियों की हो रही मॉनीटरिंग भभुआ. वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के प्रभाव से गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के किल्लत की आशंका ने जहां एक तरफ उपभोक्ताओं को बेचैन कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन भी गैस की उपलब्धता बनाये रखने के साथ कालाबाजारी पर नजर रखने को लेकर लगातार घरेलू गैस के वितरण और उपलब्धता पर लगातार नजर गड़ाये है. गैस वितरण और उपलब्धता की रिपोर्ट एजेंसियों से वरीय पदाधिकारी प्रतिदिन ले रहे हैं. इसके अतिरिक्त गैस सिलिंडर व अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी व कालाबाजारी की रोकथाम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया द्वारा सभी गैस एजेंसियों के साथ बैठक करके नियमित माॅनीटरिंग भी की जा रही है. उन्हें निर्देशित किया गया है कि आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखें. इधर, इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये प्रेस नोट के अनुसार, वर्तमान में जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के पास 5303 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार, 15 मार्च तक जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी थी. इधर, गैस के मामले में किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले गतिविधियों पर भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय बनाकर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पडे. जिला प्रशासन ने आमजनों से भी अपील की है कि गैस को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है. जिले में गैस सिलिंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य है. किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel