[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर व्यवस्था के आधार पर वेतन भुगतान करने पर डॉक्टरों ने जताया विरोध

व्यवस्था के आधार पर वेतन भुगतान करने पर डॉक्टरों ने जताया विरोध

0
व्यवस्था के आधार पर वेतन भुगतान करने पर डॉक्टरों ने जताया विरोध

फोटो 7 सीएस को अनुरोध पत्र सौंपते भासा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टर चिकित्सकों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर सीएस को सौंपा अनुरोध पत्र भभुआ सदर. बाइमेट्रिक, वाट्सएप जियो टैग के विभिन्न माध्यमों से उपस्थिति, व्यवस्था के आधार पर वेतन भुगतान करने, डयूटी आवर का स्पष्ट निर्धारण नहीं करने आदि काे लेकर भासा से संबंधित डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध जताया है. इसे लेकर गुरुवार को डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल भासा के जिला सचिव डॉ आरके चौधरी के नेतृत्व में सिविल सर्जन से मिला और अपनी 16 सूत्री मांगों से संबंधित अनुरोध पत्र सौंपा है. अनुरोध पत्र के माध्यम से बायोमैट्रिक, वाट्सएप जियो-टैग सहित विभिन्न माध्यमों से उपस्थिति व्यवस्था को बंद करने की मांग डॉक्टरों ने की है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टरों ने कहा कि उनलोगों का ड्यूटी का समय स्पष्ट रूप से निर्धारण नहीं रहता है. इसके साथ ही डॉक्टरों को सामान्य ड्यूटी के साथ अतिरिक्त कार्यभार, मेला ड्यूटी, विभिन्न कार्यक्रमों आदि ड्यूटी व गवाही आदि में जाना पड़ता है. ऐसे में बायोमैट्रिक पद्धति से उपस्थिति की व्यवस्था को बंद करने की जरूरत है. वहीं, चिकित्सकों के आवास व विशेषकर महिला चिकित्सकों की सुरक्षा,अन्य विभागों की तरह प्रोन्नती, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, होम डिस्ट्रिक्ट पोस्टिंग, संविदा चिकित्सकों के मानदेय में वृद्धि, सीएल में जाने पर अन्य डॉक्टरों पर अतिरिक्त कार्यभार नहीं डालने, डीएसीपी का लाभ ससमय देने, एनपीए जैसे विषय पर संघ से विचार विमर्श करने के उपरांत निर्णय करने आदि पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया. सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक से मिलने के बाद लौटे भासा के जिला सचिव डॉ आरके चौधरी ने बताया कि उनकी समस्याओं पर बिहार राज्य भासा के 11 जनवरी को हुई. बैठक के बाद सकारात्मक और न्यायसंगत समाधान को लेकर प्रदेश इकाई का सरकार से वार्ता जारी है, इसलिए जब तक वार्ता जारी है. जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशासन से किसी भी प्रकार की दंडात्मक और दमनात्मक कार्रवाई नहीं किये जाने का अनुरोध किया गया है. गुरुवार को सीएस से मिलने गये भासा प्रतिनिधिमंडल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार, एसीएमओ डॉ शांति कुमार मांझी, डॉ सत्यस्वरूप, डॉ त्रिभुवन नारायण, डॉ किरण सिंह, डॉ अर्चना द्विवेदी, डॉ माहताब आलम, डॉ शाहिल राज, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ प्रणल कुमार, डॉ निशांत कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel