डीआइजी ने डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

शाहाबाद रेंज के डीआइजी सत्यप्रकाश गुरुवार को मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल कार्यालय स्थित डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया.

By VIKASH KUMAR | May 14, 2026 5:03 PM

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिये निर्देश मोहनिया शहर. शाहाबाद रेंज के डीआइजी सत्यप्रकाश गुरुवार को मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल कार्यालय स्थित डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके पहुंचने पर अनुमंडल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में हलचल बनी रही. डीआइजी ने बताया कि मोहनिया डीएसपी कार्यालय में केस डिस्पोजल, लंबित कांडों की स्थिति व अनुसंधान की प्रगति सहित कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जायेंगे, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके. साथ ही उन्होंने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में मिले अज्ञात शव मामले की भी गहन जांच की जायेगी. इसके लिए वे स्वयं घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे व संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करेंगे. गौरतलब है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से चार सिर कटी लाशें बरामद की गयीं थीं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआइजी जांच के लिये मोहनिया पहुंचे हैं. इस दौरान एसपी हरिमोहन शुक्ला, डीएसपी प्रदीप कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. पुलिस द्वारा मामले के खुलासे के लिए नये सुराग तलाशे जा रहे हैं व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनायी गयी है.