[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर वाहन के धक्के से साइकिल सवार हलवाई की मौत

वाहन के धक्के से साइकिल सवार हलवाई की मौत

0
वाहन के धक्के से साइकिल सवार हलवाई की मौत

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के चौबेपुर नहर के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. मृतक व्यक्ति रोहतास जिला के करहगर थाना अंतर्गत शहरमैदनी गांव के जिउत साह का 49 वर्षीय पुत्र अशोक साह बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, अशोक अपने गांव से बुधवार को रामगढ़ के महुअर गांव भोजन बनाने जा रहा था, जो हलवाई का कार्य कर अपने परिवार का खर्च चलाता था. इसी दौरान जैसे ही चौबेपुर नहर के समीप पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इधर, सड़क से गुजर रहे लोगों ने मोहनिया थाने को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. वहां मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देते हुए शव की पहचान की गयी. वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवजी पासवान ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, शव को कब्जे में कर भभुआ भेजा गया. लेकिन, घटनास्थल रामगढ़ में होने के कारण रामगढ़ थाना को सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel