[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर कक्षा छह से आठ तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य, नये सत्र से लागू होगा पाठ्यक्रम

कक्षा छह से आठ तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य, नये सत्र से लागू होगा पाठ्यक्रम

0
कक्षा छह से आठ तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य, नये सत्र से लागू होगा पाठ्यक्रम
सांकेतिक तस्वीर

एक अप्रैल से लागू होगी नयी व्यवस्था, स्कूलों में किताबें भेजने की प्रक्रिया शुरू डिजिटल साक्षरता की ओर बड़ा कदम, सरकारी स्कूलों में अब छात्र सीखेंगे तकनीक के गुर भभुआ नगर. शिक्षा विभाग ने स्कूली शिक्षा को आधुनिक व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर विषय अनिवार्य कर दिया है. यह नयी व्यवस्था आगामी शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से कैमूर जिले सहित पूरे राज्य में लागू की जायेगी. इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को शुरुआती स्तर से ही डिजिटल शिक्षा से जोड़ना व उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है. शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्तमान समय में डिजिटल ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इससे छात्र न केवल कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी हासिल करेंगे, बल्कि भविष्य में उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों में भी उन्हें लाभ मिलेगा. नये पाठ्यक्रम की संरचना में कंप्यूटर के बुनियादी सिद्धांत, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट का उपयोग, साइबर सुरक्षा व डिजिटल उपकरणों की जानकारी शामिल किये गये हैं. इस व्यवस्था को समय पर लागू करने के लिए विभाग ने तैयारी भी तेज कर दी है. विभाग द्वारा कंप्यूटर विषय की किताबें भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि सत्र शुरू होने से पहले सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आये. शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी जोर कंप्यूटर शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. विभाग द्वारा शिक्षकों को बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जायेगी, ताकि वे छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें. इसके अलावा कई स्कूलों में कंप्यूटर लैब को भी अपग्रेड करने की योजना बनायी गयी है. सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लायेगी. इससे ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से तकनीकी ज्ञान मिलेगा. शिक्षा विभाग का यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ की परिकल्पना को भी मजबूती प्रदान करेगा. कुल मिलाकर, कक्षा छह से आठ तक कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करना राज्य की शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. क्या कहते हैं कार्यक्रम पदाधिकारी इधर, जिला समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक कंप्यूटर शिक्षा लागू करने को लेकर विभाग से पत्र प्राप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से यह व्यवस्था प्रभावी हो जायेगी, इसके लिए किताबें भी विभाग स्तर से भेजी जा रही हैं. जैसे ही जिले को पुस्तकें प्राप्त होंगी, उन्हें सभी विद्यालयों में उपलब्ध करा दिया जायेगा, ताकि छात्रों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके व किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel