[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर 24 घंटे में स्व-गणना पूरी करें – डीइओ

24 घंटे में स्व-गणना पूरी करें – डीइओ

0
24 घंटे में स्व-गणना पूरी करें – डीइओ
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मियों को मिला टास्क डीइओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जारी किया पत्र निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर होगी कार्रवाई प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को 24 घंटे के भीतर स्व-गणना करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है. जो लोग लापरवाही बरतेंगे, उनका अप्रैल माह का वेतन रोक दिया जायेगा. जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना कार्य में सुस्ती पर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने आदेश जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर स्व-गणना कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में 20 अप्रैल को दिये गये निर्देश के बावजूद कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी है. इसे गंभीरता से लेते हुए अब सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड के शिक्षकों और कर्मियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना कार्य पूर्ण कराना अनिवार्य कर दिया गया है. कार्य पूरा होने के बाद प्रखंडवार प्रतिवेदन संबंधित नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराना होगा. साथ ही आदेश में स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि जो पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक या शिक्षक-शिक्षिका स्व-गणना कार्य समय पर पूरा नहीं करेंगे, उनका अप्रैल माह का वेतन स्थगित कर दिया जायेगा. उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जायेगी. आदेश की प्रति सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को भेजी गयी है. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश के बाद जिले के शिक्षकों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है. अब देखना होगा कि 24 घंटे की समय सीमा में स्व-गणना कार्य कितना पूरा हो पाता है. कैसे करें स्व-गणना जनगणना के पहले चरण में स्व-गणना के तहत आपको अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारी खुद भरनी होती है. ऑनलाइन पोर्टल या एप पर रजिस्ट्रेशन कर घर, मकान की जानकारी, परिवार के सदस्यों का विवरण सहित कई जानकारियां 24 घंटे के अंदर भरनी होती हैं. इसके बाद इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मी को देनी होती है. ऐसा नहीं करने पर अप्रैल माह का वेतन बंद किया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel