[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर एनएच 19 पर पोल्ट्री वैन-ट्रक में टक्कर, चालक घायल व सैकड़ों मुर्गों की मौत

एनएच 19 पर पोल्ट्री वैन-ट्रक में टक्कर, चालक घायल व सैकड़ों मुर्गों की मौत

0
एनएच 19 पर पोल्ट्री वैन-ट्रक में टक्कर, चालक घायल व सैकड़ों मुर्गों की मौत

बीज निगम के पास हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद मुर्गा लूटने में मशगूल रहे ग्रामीण व चौकीदार

जिन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गयी थी, वह चौकीदार भी मुर्गा लेकर भागता नजर आया

कुदरा.

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच- 19 पर बीज निगम के पास सोमवार सुबह पोल्ट्री वैन व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में पोल्ट्री वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज किया गया.दुर्घटना के बाद वैन में लदे सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची एनएचएआइ की टीम व पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका. जानकारी के अनुसार दोनों वाहन मोहनिया से सासाराम की ओर जा रहे थे. बीज निगम के पास पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बचाने के दौरान ट्रक की टक्कर बगल से गुजर रही मुर्गा लदी पिकअप से हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल्ट्री वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व सैकड़ों मुर्गे मर गये. कई मुर्गे सड़क पर बिखर गये.

दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े मुर्गों को लूट ले गये ग्रामीण व चौकीदार

टक्कर के बाद सड़क पर बिखरे मरे व जिंदा मुर्गों को ग्रामीण लूटने में जुट गये. इस घटना का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह रही कि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक चौकीदार भी मुर्गे उठाते दिखा. कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि मुर्गा लदी पिकअप व ट्रक की टक्कर में कोई अन्य गंभीर रूप से घायल नहीं है. हालांकि पिकअप पर लदे कई मुर्गों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि चौकीदार द्वारा मुर्गा ले जाने की जानकारी उन्हें नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel