कैमूर: पटेल चौक स्थित अमेरिकन लाइब्रेरी कोचिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

Kaimur News : आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे.

By Rajeev Kumar | June 24, 2026 10:42 AM

कैमूर से रंजीत की रिपोर्ट
Kaimur News : शहर के पटेल चौक स्थित अमेरिकन लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालंकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग सुबह साढ़े सात बजे लगी. इस दौरान कोंचिग में पांच से सात ही बच्चे उपस्थित थे. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

कैमूर: पटेल चौक स्थित अमेरिकन लाइब्रेरी कोचिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं 2

आग लगते ही मचा हडकंप,समय रहते काबू पाया

आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे. लोगों ने बताया कि सुबह में बच्चों की संख्या कम थी. हालंकि मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया गया है. फलहाल स्थिति पर काबू बनाए हुए है.घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गयी है. लोगों ने फायर बिग्रेड वाहन को भी सूचना दे दी है.
विस्तृत जानकारी और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. खबर कुछ देर में अपडेट हो रही है.

Also Read: ‘भरत तिवारी को SDM ने दी थी जान से मारने की धमकी, इसीलिए खरीदी पिस्टल’, ग्रामीणों ने किए कई खुलासे