[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बच्चों ने अपनी माताओं को टोपी पहनाकर किया सम्मानित, गीत-संगीत से बांधा समां

बच्चों ने अपनी माताओं को टोपी पहनाकर किया सम्मानित, गीत-संगीत से बांधा समां

0
बच्चों ने अपनी माताओं को टोपी पहनाकर किया सम्मानित, गीत-संगीत से बांधा समां

मानव भारती हेरिटेज स्कूल में मातृ दिवस व रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती की धूम चांद: प्रखंड अंतर्गत मानव भारती हेरिटेज स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां के महत्व को दर्शाते हुए शानदार गीत, नृत्य व विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि बच्चों ने अपनी माताओं को स्वयं द्वारा निर्मित टोपी पहनाकर सम्मानित किया. माताओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से विभिन्न खेल व प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली माताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार व उप-प्राचार्य गोविंद प्रसाद ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि है व उनके त्याग की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. इसी कड़ी में विद्यालय प्रांगण की प्रार्थना सभा के दौरान विश्वविख्यात कवि व दार्शनिक गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. प्राचार्य विकास कुमार पांडे ने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर का वैचारिक संबंध मानव भारती विद्यालय से रहा है व उन्हीं के महान आदर्शों पर इस विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गुरुदेव के बताये मार्ग पर चलकर श्रेष्ठ मानव का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel