[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर नहाने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की मौत

नहाने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की मौत

0
नहाने के दौरान नदी में डूबने से बच्चे की मौत
सांकेतिक तस्वीर

देर रात मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम प्रतिनिधि, चैनपुर थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित डुमरकोन गांव में रविवार को नदी में नहाने गये 10 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक की पहचान डुमरकोन गांव निवासी विजय शंकर सिंह के 10 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, राधेश्याम रविवार को अपने साथियों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गया था. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप नदी के एक गहरे गड्ढे में उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला.शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों के सहयोग से परिजन निजी साधन से देर रात करीब 12 बजे शव को चैनपुर थाना लेकर पहुंचे. वहां पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. मृतक के पिता विजय शंकर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राधेश्याम एक आवासीय विद्यालय में पढ़ता था और शनिवार को छुट्टी के बाद घर आया था. रविवार को वह गांव के बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था, लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा था कि वह वापस नहीं लौटेगा.पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का दुख और भी गहरा हो गया. आसपास के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel