[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर उद्घाटन मैच में छांव दुर्गावती की टीम विजयी

उद्घाटन मैच में छांव दुर्गावती की टीम विजयी

0
उद्घाटन मैच में छांव दुर्गावती की टीम विजयी

कर्मनाशा नदी तट पर 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

नौबतपुर यूपी को 25 रनों से करारी शिकस्त

प्रतिनिधि, कर्मनाशा.

यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी तट पर बुधवार को 15 दिवसीय अंतर राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह के बीच हुआ. उद्घाटन मैच छांव दुर्गावती बिहार बनाम नौबतपुर यूपी के बीच खेला गया. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैयद राजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने फीता काटकर किया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बैटिंग कर खेल का शुभारंभ किया. नौबतपुर की टीम ने टाॅस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया. कमेटी की ओर से निर्धारित 12 ओवर के मैच में छांव दुर्गावती की टीम ने पहले खेलकर शानदार बल्लेबाजी के दम पर सात विकेट खोकर 12 ओवर में 127 रन बनाये. इसके जवाब में 128 रन का लक्ष्य लेकर उतरी नौबतपुर की टीम 11 ओवर में 102 बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस तरह छांव की टीम ने उद्घाटन मैच 25 रन से जीत लिया. अंपायरिंग सुमित और गोलू ने की तथा कमेंट्री का कार्य शिक्षक विनोद कुमार ने किया. स्कोरर का कार्य विक्की यादव ने किया.

पूर्व विधायक ने बढ़ाया हौसला

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों की जमकर हौसला अफजाई की और टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीम को ट्रैक सूट तथा कमेटी को 11000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आगे मैं विधायक बनूंगा, तो खिलाड़ियों के लिए न्याय पंचायत वाइज फील्ड बनाने का काम किया जायेगा. कहा कि मैं अपने कार्यकाल में लड़कियों के लिए पांच पांच राजकीय इंटर कॉलेज, सैयद राजा में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज तथा चंदौली में राजकीय मेडिकल कॉलेज, किसानों के लिए पंप कैनाल तथा लोगों के लिए बिजली घर व फायर स्टेशन बनाने का काम किया तथा 700 युवकों को सेना में भर्ती कराने का कार्य किया. आगे भी मैं विधायक बना, तो युवकों को सेना में भर्ती कराने का कार्य किया जायेगा. इस दौरान कमेटी अध्यक्ष दया यादव, संजय यादव, उपाध्यक्ष सुजीत यादव, सहित अभिनव, विजय, लकी, जितेंद्र, बल्ली, सोनू यादव आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel