[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर रामगढ़ सीएचसी में जल्द शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा : सीएस

रामगढ़ सीएचसी में जल्द शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा : सीएस

0
रामगढ़ सीएचसी में जल्द शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा : सीएस

अब गर्भवती महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा भभुआ या मोहनिया इस महीने के अंत तक तैनात होंगे चिकित्सक व प्रशिक्षित स्टाफ भभुआ सदर. भभुआ सदर अस्पताल व मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही रामगढ़ सीएचसी में सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक व जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक ऋषिकेश जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जिला से लेकर पंचायत स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. सुरक्षित प्रसव की सुविधा का विस्तार जिले में किया जा रहा है. भभुआ सदर अस्पताल व अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया के बाद अब रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जल्द ही सिजेरियन प्रसव की व्यवस्था शुरू की जायेगी. इसके लिए चिकित्सक की नियुक्ति की गयी है. कुछ मानव बल की कमी है, उसे भी जल्द से जल्द दूर कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि लगातार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवा उपलब्ध हो सके. सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं. चिकित्सकों व तकनीशियनों की कमी भी जल्दी ही दूर कर ली जायेगी. राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है. इसके अलावा जिले में सभी चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये हैं. डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल ने बताया कि अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर करने के साथ दलालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, जिससे मरीज उनके जाल में नहीं फंस सकें. # पूर्व में मात्र दो अस्पतालों में ही थी सिजेरियन सुविधा # गौरतलब है कि 1991 में कैमूर के जिला बनने के बाद से मात्र सदर अस्पताल भभुआ व अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में ही सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध थी. इसके चलते अधौरा व नुआंव जैसे दूरदराज वाले इलाकों से गंभीर स्थिति होने या खून की कमी पाये जाने पर गर्भवती महिलाओं को भभुआ या मोहनिया लाना पड़ता था. लेकिन, रामगढ़ सीएचसी में सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू हो जाने से रामगढ़, नुआंव व कुछीला क्षेत्र की जरूरत मंद महिलाओं को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी. सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया कि इस महीने के अंत तक रामगढ़ सीएचसी में सिजेरियन प्रसव की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. इसके लिए सरकार की ओर से चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गयी है. तकनीशियन सहित प्रशिक्षित स्टाफ की कमी को भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel