[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर शादी समारोह में जाने के दौरान कार व बाइक में टक्कर, तीन गंभीर

शादी समारोह में जाने के दौरान कार व बाइक में टक्कर, तीन गंभीर

0
शादी समारोह में जाने के दौरान कार व बाइक में टक्कर, तीन गंभीर

चांद. मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के खरीगावां-मरहियां सड़क पर सोनाव गांव के समीप शादी समारोह में जाने के दौरान कार व बाइक की जबर्दस्त टक्कर हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने देखा कि तीनों युवक बेसुध पड़े हैं. इसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर एंबुलेंस के साथ पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से बेहतर इलाज के लिए तीनों को रेफर किया गया. साथ ही कार को पुलिस जब्त कर थाने ले गयी. घायल लोगों की पहचान चैनपुर भगवतीपुर गांव निवासी मदन बिंद पिता रामवृक्ष बिंद, मोकरी गांव निवासी शरण बिंद पिता लक्ष्मण बिंद और अंकुश बिंद पिता हरिद्वार बिंद के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. वहीं, बाइक सवार तीनों युवक भी शादी समारोह में शामिल के लिए सोनाव के रास्ते जा रहे थे. मंगलवार की रात उक्त गांव के पास बाइक व कार में जबर्दस्त टक्कर हो गयी और बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और देखे कि तीनों युवक बेसुध पड़े है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तीनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए लाया गया था. तीनों को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel