[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षार्थी पहुंचें केंद्र पर, फिर नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षार्थी पहुंचें केंद्र पर, फिर नहीं मिलेगा प्रवेश

0
परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षार्थी पहुंचें केंद्र पर, फिर नहीं मिलेगा प्रवेश

भभुआ नगर. आज यानी शनिवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 28 केंद्रों पर होगी. इस परीक्षा में जिले के 22043 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा एक फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक दो पालियों में होगी. परीक्षा कक्ष हॉल में हर बेंच पर अधिकतम दो छात्र ही बैठेंगे. इसके अलावा 25 छात्रों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा हॉल में न्यूनतम दो शिक्षक तैनात रहेंगे व एक बेंच से दूसरे बेंच के बीच परीक्षार्थियों की पर्याप्त दूरी सुनिश्चित की जायेगी. इधर, आज से परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों द्वारा सभी तैयारी की जा रही है. परीक्षार्थियों के सिटिंग प्लान सहित लाइट, बेंच कुर्सी व सभी तरह की व्यवस्थाओं काे अंतिम रूप दिया जा रहा है. गौरतलब है कि दो दिन पहले जिला पदाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला द्वारा केंद्राधीक्षकों व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न करने काे लेकर निर्देशित किया गया था. इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जायेगा व देर से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हाॅल में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. पहली पाली की परीक्षा में परीक्षार्थी सुबह 9:00 बजे व दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. जांच के बाद ही परीक्षा हाॅल में जाने की मिलेगी अनुमति परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मुख्य प्रवेश द्वार पर ही जांच की जायेगी. जांच के दौरान जांच पदाधिकारी यह सुनिश्चित कर लेंगे कि किसी भी परीक्षार्थी के पास कोई चिट पुर्जा अथवा परीक्षा संबंधित कोई पुस्तक व किसी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं है. प्रवेश पत्र से फोटो मिलान करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति परीक्षार्थियों को दी जायेगी. साथ ही समय-समय पर परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर भी जांच की जायेगी. = मुख्य दरवाजे पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है. परीक्षा प्रारंभ होने पर कोई भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की इर्द-गिर्द 200 की परिधि में जाने की अनुमति नहीं रहेगी. परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जोनल दंडाधिकारी व सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा की निगरानी करेंगे. = परीक्षा केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे इंटरमीडिएट परीक्षा की तीसरी आंख से परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर निगरानी की जायेगी. परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई कदाचार ना हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भभुआ व मोहनिया अनुमंडल में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें भभुआ अनुमंडल में 19 व मोहनिया अनुमंडल में नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. = छात्रा से ज्यादा छात्राएं देगी इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से 15 फरवरी तक होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र परीक्षार्थी से ज्यादा छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. आंकड़े पर अगर नजर डालें तो टोटल 22043 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इसमें से 10915 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, तो 11128 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. इंटरमीडिएट परीक्षा को संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, सुपर जोनल पदाधिकारी के साथ-साथ 1020 वीक्षकों की तैनाती परीक्षा संपन्न कराने के लिए की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel