[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर मॉल की पार्किंग से परीक्षार्थी की बाइक चोरी

मॉल की पार्किंग से परीक्षार्थी की बाइक चोरी

0
मॉल की पार्किंग से परीक्षार्थी की बाइक चोरी

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र चांदनी चौक के पास स्थित एक मॉल की पार्किंग से बुधवार की दिनदहाड़े एक परीक्षार्थी की बाइक चोरी कर ली गयी. इसको लेकर मोहनिया थाने में शिकायत की गयी है. पीड़ित रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठकुरा गांव निवासी सद्दाम बताया जाता है, जो बुधवार को बाइक से मोहनिया स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय, मुजान में परीक्षा देने आया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद वह मोहनिया पहुंचा और चांदनी चौक के रामगढ़ रोड के किनारे स्थित मॉल के समीप अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी कर मॉल में खरीदारी के लिए चला गया. इसी दौरान चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया. जब वह खरीदारी कर वापस लौटा, तो पार्किंग स्थल से बाइक गायब थी. बाइक नहीं मिलने पर परीक्षार्थी सद्दाम काफी परेशान हो गया और रोते हुए थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. इधर मॉल की पार्किंग से बाइक चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. मॉल के पार्किंग क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel