[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, पांच लोगों पर जुर्माना व प्राथमिकी की कार्रवाई

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, पांच लोगों पर जुर्माना व प्राथमिकी की कार्रवाई

0
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, पांच लोगों पर जुर्माना व प्राथमिकी की कार्रवाई
सांकेतिक तस्वीर

दो गांवों में छापेमारी, 1.52 लाख रुपये से अधिक का लगाया गया जुर्माना

विभागीय जेइ ने दुर्गावती थाने में दिया आवेदन

दुर्गावती

.विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर विभाग की ओर से स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की देर शाम तक अभियान चलाया गया. इस दौरान पांच लोगों के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर विभाग ने टीम गठित कर अभियान चलाया. इस दौरान जांच टीम सावठ गांव निवासी राजबली सिंह के घरेलू परिसर पहुंची. वहां जांच के दौरान अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का प्रयोग करते पकड़े जाने पर 29 हजार 13 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके बाद टीम सावठ गांव के ही सनोज प्रजापति के घरेलू परिसर पहुंची, जहां बिजली चोरी करते पाये जाने पर 33 हजार 687 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अभियान के क्रम में दहियाव गांव निवासी नागेंद्र सिंह के घरेलू परिसर में भी अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग पाया गया, जिनपर 19 हजार 208 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह दहियाव गांव के ही मनोज प्रजापति के व्यवसायिक परिसर में छापेमारी के बाद 37 हजार 463 रुपये व रामजी सिंह के व्यवसायिक परिसर में छापेमारी के बाद 32 हजार 840 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इन सभी मामलों में विभागीय कनीय अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दुर्गावती थाने में आवेदन दिया है. छापेमारी टीम में सहायक विद्युत अभियंता मोहनिया जितेंद्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता भभुआ राजमुनी कुमारी, मोहनिया के कनीय अभियंता प्रदीप श्रीकांत उपाध्याय व विभागीय कर्मियों में संजय कुमार यादव, नंदू सिंह व शिवमुनी कुमार शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel