[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर आज से शुरू होगा प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला

आज से शुरू होगा प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला

0
आज से शुरू होगा प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला

भभुआ. रबी महाअभियान 2024 के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आज से प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन आत्मा के तत्वावधान में शुरू कराया जायेगा. 19 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सह कर्मशाला की तिथिवार सूचना विभाग द्वारा जारी की गयी है. इस कर्मशाला में विभिन्न फसलों के उत्पादन और जमीन की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर किसानों को विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम में किसानों को जीरो टिलेज से धान की खेती, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की खेती, मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में धान की सीधी बुवाई, विभिन्न खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती, कृषि यांत्रीकरण, कृषि लोन, पशुपालन, मत्स्य पालन अन्य विषयों पर भी किसानों को जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा. कर्मशाला में किसानों को सरकार द्वारा विभिन्न फसलों तथा यंत्रों पर दिये जा रहे अनुदान तथा पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते जिला आत्मा के पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन कराया जाना है, जिसमें किसानों को रबी फसलों के साथ-साथ बागवानी फसलों आदि विषय पर प्रशिक्षित किया जायेगा. . प्रशिक्षण सह कर्मशाला का प्रखंड वार ब्योरा प्रखंड तिथि स्थल कुदरा 13 नवंबर प्रखंड मुख्यालय भभुआ 13 नवंबर प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर 14 नवंबर प्रखंड मुख्यालय रामपुर 14 नवंबर प्रखंड मुख्यालय चैनपुर 15 नवंबर प्रखंड मुख्यालय चांद 15 नवंबर प्रखंड मुख्यालय मोहनिया 16 नवंबर प्रखंड मुख्यालय दुर्गावती 16 नवंबर प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ 18 नवंबर प्रखंड मुख्यालय नुआंव 18 नवंबर प्रखंड मुख्यालय अधौरा 19 नवंबर प्रखंड मुख्यालय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel