[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर भाजपा से अशोक, राजद से अजित व जनसुराज से सुशील ने फिर किया नामांकन

भाजपा से अशोक, राजद से अजित व जनसुराज से सुशील ने फिर किया नामांकन

0
भाजपा से अशोक, राजद से अजित व जनसुराज से सुशील ने फिर किया नामांकन

मोहनिया शहर. रामगढ़ विस उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को तीन पुराने प्रत्याशी सहित पांच लोगों ने नामांकन किया है. नामांकन के दौरान दूसरी बार भाजपा से अशोक सिंह, राजद से अजित सिंह व जन सुराज से सुशील कुशवाह ने दो और सेट में नामांकन किया. बाकी दो प्रत्याशियों में शोषित समाज पार्टी से विनीत मौर्य व निर्दलीय राकेश चौबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. मालूम हो कि नामांकन के आखिरी दिन भाजपा से अशोक सिंह दो और सेट में दूसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके साथ ही राजद से अजित सिंह द्वारा एक और सेट व जन सुराज से सुशील कुशवाहा द्वारा भी एक और सेट में शुक्रवार को दूसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया. ऐसे में पहली बार इस तरह का प्रचलन देखने को मिला, जहां प्रमुख दल के प्रत्याशी द्वारा दो-दो बार नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. गौरतलब है कि रामगढ़ उपचुनाव के लिए 18 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रकिया शुरू हो गयी थी. आज यानी शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था, जिसमें तीन प्रत्याशी जो पहले नामांकन करा चुके थे वह भी दूसरी बार नामांकन किये. इसके साथ ही दो निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. ऐसे में अब 28 अक्तूबर को नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी होगी और 30 तक प्रत्याशी अपना नाम वापसी लेेें सकेंगे. # उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने किया है नामांकन रामगढ़ विस उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रकिया समाप्त होने के बाद कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. इसके पहले सात प्रत्याशी ने नामांकन किया था, तो शुक्रवार को तीन पुराने प्रत्याशी दूसरी बार तो दो नये प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया. इसमें राजद से अजित सिंह, भाजपा से अशोक सिंह, जन सुराज से सुशील कुशवाहा, बसपा से सतीश सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से घूरेलाल राजभर, निर्दलीय प्रमिला देवी, शोषित समाज पार्टी से विनीत मौर्य, निर्दलीय राकेश चौबे सहित नौ लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है. #क्या कहते हैं निर्वाची पदाधिकारी इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर कमला कांत त्रिवेदी ने बताया रामगढ़ उपचुनाव में आखिरी दिन पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया, जिसमें तीन पुराने प्रत्याशी द्वारा और सेट में नामांकन किया गया, तो बाकी दो नये प्रत्याशी में एक निर्दलीय राकेश चौबे तो दूसरा शोषित समाज पार्टी से विनीत मौर्य नामांकन किये है. रामगढ़ उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी नामांकन किया है. फोटो:-1.नमांकन पत्र दाखिल करते भाजपा से अशोक सिंह। 2.नमांकन पत्र दाखिल करते राजद से अजित सिंह 3.जनसुराज से नमांकन कर निकलते सुशिल कुशवाहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel