[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर केकढ़ा गांव से बाइक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

केकढ़ा गांव से बाइक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
केकढ़ा गांव से बाइक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रात में घर के बाहर खड़ी बाइक गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस प्रतिनिधि, मोहनिया शहर स्थानीय थाना क्षेत्र के केकढ़ा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पीड़ित ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगायी है. पीड़ित की पहचान केकढ़ा गांव निवासी राम शीष सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिंह मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने के बाद सोने चले गये. बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे जब उनकी नींद खुली, तो बाहर खड़ी बाइक गायब थी. पहले उन्होंने सोचा कि किसी परिजन ने बाइक हटायी होगी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाइक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंततः उन्होंने मोहनिया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की. इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बाइक चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel