[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर बिहार कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर, 17 मार्च को पटना में होगा महासम्मेलन

बिहार कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर, 17 मार्च को पटना में होगा महासम्मेलन

0
बिहार कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर, 17 मार्च को पटना में होगा महासम्मेलन

भभुआ ग्रामीण. रविवार को अतिथि गृह में कांग्रेस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में बताया गया कि बिहार कांग्रेस अभी संक्रमण काल से गुजर रहा है. उक्त बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्रपति यादव, खगड़िया के पूर्व विधायक व भारतीय कांग्रेस के सदस्य ने कही. उन्होंने कहा कि सच यह है कि राहुल गांधी के अथक प्रयास के बावजूद आज बिहार कांग्रेस अपने सबसे निचले पायदान पर है. इसके लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, वे आज भी बिहार कांग्रेस के सिरमौर बने हैं. सच्चे व समर्पित कांग्रेसी आज हाशिये पर हैं. राज्य स्तर पर पार्टी में अनिश्चितता व अस्थिरता का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिस तरह से गड़बड़ियां हुई, वह किसी से छिपी नहीं है. हमलोग लगातार संघर्षरत हैं व पार्टी आला कमान तक भी अपनी बातों को पहुंचाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है. पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान दौर में समर्पित कांग्रेसी स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इसी को लेकर आगामी 17 मार्च को समर्पित कांग्रेसियों को एकजुट करने हेतु पटना में एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसके लिए सात फरवरी से ही जिलों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है. इसी क्रम में कैमूर दौरे पर आये पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने पुराने कांग्रेसियों से पटना में आयोजित महासम्मेलन में पहुंचने का आवाहन किया. उन्होंने बताया कि इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ नागेंद्र पासवान विकल, सदस्य एआइसीसी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस सहित राज्य के अन्य नेता भी मौजूद रहे. मौके पर अनिल तिवारी, सरोज चौबे, राजीव रंजन पांडे, त्रिलोकी बिंद, मृत्युंजय मित व विंध्याचल शर्मा उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel